Kuldeep General Secretary AIIMS SC St Employee welfare Association New Delhi
दिल्ली के महरौली शहर में जन्म हुआ एवं शिक्षा दिल्ली के दरगाह स्कूल एवं एवं कुतुब स्कूल से पढ़ाई की एवं दिल्ली में ही कटवारिया सराय स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की शिक्षा ग्रहण करते हुए किसी कारण वश शिक्षा अधुरी रह गई।बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्राचार द्वारा पढ़ाई की। साथ ही साथ दिल्ली के गांधर्व महाविद्यालय दिल्ली में स्थित संगीत की शिक्षा ग्रहण की एवं दिल्ली के छतरपुर मंदिर में संत बाबा नागपाल महाराज जी का लगभग 20 वर्षों तक उनके चरणों में अपने पिता स्वर्गीय श्री जयभगवान जी । एवं बड़े भाई प्रदीप कुमार के साथ बाबा के शिष्य बनकर रहे एवं छतरपुर मंदिर की दोनों बड़ी आरती मंगलवार एवं शनिवार को लगभग,20 वर्षों तक निस्वार्थ भाव से हमारे संगीत के द्वारा ही सम्पन्न होती रही। बाबा के देहांत के बाद हमारा धीरे धीरे वहां आना जाना कम हो गया था। बचपन से ही सेवा भाव एवं गरीब लोगों की मदद करने की इच्छा रहती थी। मेरे पिता का जन्म स्थान पंजाब के लुधियाना से था मैं आज भी उन्हें भगवान की तरह पुजता हूं क्योंकि हमने बचपन से ही उन्हें पुजा पाठ एवं सेवा भाव करते देखा उन्हीं के गुण हमने सीखे ।इसलिए मैंने भी सेवा भाव जैसी जगह अस्पताल में नौकरी करने को चुना। हालांकि बाबा नागपाल महाराज जी हम दोनों भाईयों को अपना पोता मानते थे। हमारी सभी गर्मी सर्दी की ड्रेस एवं सारा स्कूल का खर्च बाबा ही करते थे। सारा ठेका नौकरी शादी ब्याह कि जिम्मेदारी अपने ऊपर ली हुई थी। लेकिन मेरे पिता थोड़े अलग स्वभाव के थे। उन्होंने हमें मेहनत करनी सिखाई। मेरा मानना है कि अस्पताल नौकरी के साथ साथ एक बड़ा मंदिर है जहां इंसान की जिंदगी और मौत के फैसले होते है। इसलिए इस सेवा के मंदिर में भी बहुत कर्मचारी गलत काम करते है धन बटोरने के चक्कर में और बाद में पकड़े जाते है। इसलिए मेरी सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सलाह है इस सेवा के मंदिर में कोई भी ग़लत काम ना करें जिससे छवि पर कोई दाग लगे। इसलिए मैंने एम्स की राजनीति में रहते हुए अपने कार्यकाल में अपने ऐसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल जी एवं सभी ऑफिस बैरर के साथ मिलकर एस सी एस टी के साथ जरनल कैटागिरी को भी प्रमोशन में बड़ी राहत दिलाकर एवं क्रोना काल में शहीद हुए कर्मचारियों को 50 लाख रुपए का वैलफेयर दिलाने में अहम भूमिका निभाई।